Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh Crime: आधी रात युवकों ने युवक को रस्सी से बांधकर पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Vishva News / Tue, Sep 30, 2025 / Post views : 30

Share:
बलरामपुर: चलगली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अलका में एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते हाथ रस्सी से बांधकर डंडे से बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया था. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शिकायत के बाद थाना चलगली पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. CG Breaking: अंबिकापुर कुटुंब न्यायालय में हादसा, छज्जा और रेलिंग ढही, अधिवक्ता व पक्षकार घायल जानकारी के अनुसार, ग्राम मुरका निवासी सुभय आयम (22 वर्ष) ने थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उसने पुलिस को बताया कि 24-25 सितंबर की दरम्यानी रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने ग्राम अलका गया था. उसी दौरान गांव के लहन सिंह धुर्वे (46 वर्ष) और रामरुप (30 वर्ष) ने उसे पकड़ लिया. आरोपियों ने युवक के हाथ रस्सी से बांध दिए और फिर डंडे से उसकी बेरहमी से पिटाई की. युवक ने किसी तरह घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. परिजन उसे लेकर थाना चलगली पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.प्रार्थी की शिकायत पर थाना चलगली पुलिस ने अपराध क्रमांक 75/2025 दर्ज किया. इस मामले में आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को उनके गांव अलका से ही गिरफ्तार कर लिया. RPF और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार 4.10 लाख रुपये का गांजा बरामद

तालिबानी हरकत बर्दाश्त नहीं : चलगली थाना टीआई

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की तालिबानी हरकत किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ग्रामीणों ने की घटना की निंदा

गांव में युवक की रस्सी से बांधकर पिटाई की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि कानून हाथ में लेकर किसी को इस तरह सजा देना पूरी तरह निंदनीय है. ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts