Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh: रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर कर्मचारियों को दिवाली से पहले विशेष बोनस देने की मांग

Vishva News / Sun, Oct 5, 2025 / Post views : 31

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को 3 प्रतिशत शीघ्र महंगाई भत्ता दिए जाने का अनुरोध किया है. इसके साथ ही रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों को दिवाली के पहले विशेष बोनस देने की मांग भी की है. अभी 55 फीसदी है भत्ता: गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3% महंगाई भत्ता का लाभ जुलाई 2025 से देने की घोषणा की. वहीं, वर्तमान में छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जो कि केंद्र से 3 प्रतिशत कम है. केंद्र के समान DA देने की मांग: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक और छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री साय के नाम एक पत्र भेजा गया है. CG Murder Case: शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या, विवाद के बाद उतारा मौत के घाट जिसमें प्रदेश के कर्मचारी एवं पेंशनरों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता जल्द देने की मांग की गई है. क्योंकि केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता का लाभ देने की घोषणा कर दी है. ऐसे में फेडरेशन की मांग है कि केंद्र के समान देय तिथि जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता दिया जाए. आगे कमल वर्मा ने बताया कि, फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांग में यह प्रमुख मांग भी शामिल है. 25 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास में फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई चर्चा के दौरान इस विषय को विशेष रूप से रखा गया था. जिस पर मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया था। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जो 125 मान्यता प्राप्त और गैर मान्यता प्राप्त संगठनों का प्रतिनिधि संगठन है. ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए और जुलाई 2025 से ही इसे मंजूर किया जाए. Chhattisgarh: कृषि पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक लगी भीषण आग, तेज हवा से बढ़ीं लपटें, करोड़ों का सामान और मशीनें जलकर खाक एक और पत्र में बोनस की भी मांग: फेडरेशन ने मुख्यमंत्री को दूसरा पत्र भी लिखा है. जिसमें रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर राज्य के अधिकारी और कर्मचारियों को दिवाली के पहले विशेष बोनस देने की मांग की गई है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में रजत जयंती वर्ष 2025 मनाया जा रहा है. फेडरेशन का कहना है कि, राज्य के गठन के 25 सालों की ऐतिहासिक यात्रा में छत्तीसगढ़ ने कई उपलब्धि हासिल की है. इसमें अधिकारी और कर्मचारियों का योगदान महत्वपूर्ण रहा है. ऐसे में प्रोत्साहन और सम्मान स्वरूप विशेष बोनस दिया जाए.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts