Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh: चेहरा भोला, कारनामे हैरान करने वाले – Raipur पुलिस को 4 साल तक छकाया

Vishva News / Fri, Aug 29, 2025 / Post views : 29

Share:
रायपुर: अगर आप इस आरोपी के चेहरे को देखकर इसके मासूम होने का अंदाजा लगा रहे हैं तो आप गलत है, इस मासूमियत के पीछे के कारनामे आप सुन लेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे… ये ‘मासूम’, कितना शातिर है इसका अंदाजा इसी बात से लगा लीजिए कि 4 साल से रायपुर पुलिस भी इसे नहीं पकड़ पाई और दो बार पकड़ा भी तो ये फरार हो गया, इसमें एक बार ये पुलिस की गाड़ी से हथकड़ी समेत पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट कर भाग गया था. लेकिन अब फरार डकैती के आरोपी धनी राम घृतलहरे को आखिरकार रायपुर पुलिस ने धर दबोचा. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 30 वर्षीय आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया गया. CG Liquor Scam Case : शराब घोटाले के आरोपी अतुल सिंह और मुकेश मनचंदा को लेकर रायपुर पहुंची EOW आरोपी के खिलाफ डकैती, लूट और पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के पांच मामले दर्ज हैं. वह दो बार पुलिस हिरासत से भाग चुका था और उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी किया गया था. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने नगद इनाम की घोषणा की थी. अब धनी राम घृतलहरे, निवासी ब्लॉक 12 ( मकान नंबर 28, पीएम आवास, टेकारी मोड़, दलदलसिवनी), थाना पंडरी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

डकैती और लूट के मामलों में था वांछित

धनी राम घृतलहरे पर रायपुर के आरंग और महासमुंद के तुमगांव में शराब दुकानों में डकैती करने का आरोप है. इसके अलावा, उसने पुलिस अभिरक्षा से दो बार फरार होने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था. पहली बार 19 मई 2021 को डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायपुर से उपचार के दौरान वह फरार हुआ था, जिसके बाद थाना गोलबाजार में उसके खिलाफ धारा 224 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया. दूसरी बार 11 नवंबर 2021 को तिल्दा नेवरा क्षेत्र से गिरफ्तारी के बाद उसे रायपुर लाने के दौरान थाना विधानसभा क्षेत्र में उसने पुलिस वाहन का कांच तोड़कर, पुलिसकर्मियों पर हमला कर हथकड़ी सहित फिर से भागने में सफलता पाई थी. इस घटना पर थाना विधानसभा में धारा 186, 224, 332, 353, 427 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया.

लगातार पतासाजी से मिली सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू और गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछाया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए उसकी गतिविधियों पर नजर रखी. रायपुर में उसकी मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की. भागने की कोशिश में धनी राम के दोनों पैरों में चोट लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. NIA Report : सुरक्षाबलों की दूरी और भीड़भाड़ के बीच आतंकियों ने पहलगाम की बैसरन घाटी को बनाया निशाना

पांच अपराधों में दर्ज है नाम

1. थाना आरंग, रायपुर: अपराध क्रमांक 368/2020, धारा 459, 380, 395 भादवि. 2. थाना गोलबाजार, रायपुर: अपराध क्रमांक 33/2021, धारा 224 भादवि. 3. थाना विधानसभा, रायपुर: अपराध क्रमांक 437/2021, धारा 186, 224, 332, 353, 427 भादवि. 4. थाना तुमगांव, महासमुंद: अपराध क्रमांक 141/2020, धारा 394, 34 भादवि. 5. थाना तुमगांव, महासमुंद: अपराध क्रमांक 368/2020, धारा 395, 459, 380 भादवि

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts