Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Chhattisgarh: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने सदन में दी जानकारी, एक साथ 14 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगी नौकरियां

Vishva News / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 28

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारी भत्ता के मुद्दे पर हंगामा मच गया. पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी के बीच मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल में बेरोजगारों का मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि 1 अप्रैल 2024 की स्थिति में प्रदेश में पंजीकृत बेरोजगारों की कुल संख्या कितनी है? जवाब में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि 1 अप्रैल 2024 तक की स्थिति में 11 लाख 39 हजार 656 पंजीकृत बेरोजगार हैं. CG में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल मंत्री के जवाब में बेरोजगारों को रोजगार इच्छुक बताया गया. मंत्री ने कहा कि बरोजगारों के लिए रोजगार मेला, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है. अभी की स्थिति में करीब 15 लाख के आसपास पंजीकृत बेरोजगार हैं. मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बहुत जल्द राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें एक साथ 14 हजार से ज्यादा लोगों को हम रोजगार देंगे.कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने सवाल किया कि क्या प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है. इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हमलोग युवाओं को सक्षम बना रहे हैं. इस पर विधायक ने सवाल किया कि युवाओं को योजना का लाभ कब देंगे? मुंबई से गिरफ्तार हुआ ‘The Family Man’ और ‘फर्जी’ के एक्टर मान सिंह, MDMA तस्करी में था फरार इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मुझे विधानसभा से जवाब में मिला है कि ये योजना बंद नहीं हुई है, फिर योजना का लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा, कब बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा? इस पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- हम युवाओं को सक्षम और सामर्थ्यवान बना रहे हैं. भूपेश बघेल ने कहा कि सरकार ने बजट में योजना के तहत प्रावधान किया है लेकिन दे नहीं रही, ये युवाओं के साथ धोखा है. इसके साथ सदन में पक्ष-विपक्ष में नोक-झोंक शुरू हो गई. आखिरकार मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट किया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts