Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Chhattisgarh : पूर्व सरपंच की दबंगई पर चला पुलिस का डंडा, थाने में उतारा गुरूर

Vishva News / Mon, Sep 15, 2025 / Post views : 15

Share:
बिलासपुर: वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सरपंच व उसका साथी पुलिसकर्मियों से उलझ गया। इस दौरान दोनों मिलकर पुलिस जवानों को धौंस दिखाते हुए हंगामा मचाने लगे। इससे नाराज पुलिसकमियों ने थाने ले जाकर उनकी जमकर पिटाई की, जिसके बाद उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है। विकास के दावों की खुली पोल: मुक्तिधाम में शेड न होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल तले किया अंतिम संस्कार सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शनिवार की रात पाइंट लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान तारबाहर क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग में पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी लिंगियाडीह का पूर्व सरपंच अनिल राठौर अपने साथी प्रतीक तिवारी के साथ वहां से गुजर रहा था। जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ शुरू की। इससे नाराज होकर पूर्व सरपंच जवानों से हुज्जतबाजी करने लगा। Chaitanya Baghel Case: ईडी ने कोर्ट में पेश की फाइल, EOW-ACB के आवेदन पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित इस पर जवानों ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, शराब के नशे में दोनों कार से उतर गए। फिर पुलिस जवानों से धक्कामुक्की करते हुए झूमाझटकी करने लगे। उनकी हरकतों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों को थाने ले गए। जहां, पूर्व सरपंच अपनी पहुंच का धौंस दिखाते हुए पुलिसकर्मियों को देख लेने की धमकी देने लगा। इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। रविवार को दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया गया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts