Fri, 30 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में सोने की खान का खुलासा, प्रदेश को मिलेगा औद्योगिक और आर्थिक उन्नति का नया अवसर

Vishva News / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 28

Share:
बलौदाबाजार: बलौदाबाजार जिले के सोनाखान क्षेत्र के बाघमाड़ा जंगलों में सोने की खुदाई का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। यह छत्तीसगढ़ की पहली सोने की खान होगी, जो न केवल प्रदेश बल्कि मध्य भारत के औद्योगिक और आर्थिक नक्शे पर एक बड़ी पहचान बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि यहां से करीब 500 किलो सोना निकलने का अनुमान लगाया गया है, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को नया बल मिलेगा। महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से मिले राइफल और जिंदा कारतूस, जम्मू कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रोजेक्ट के लिए वेदांता ग्रुप ने सबसे ऊंची बोली लगाई थी और अब खुदाई का कार्य उन्हीं के द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस परियोजना को राज्य सरकार की अनुमति और पर्यावरणीय मंजूरी मिलने के बाद शुरू किया गया है। बाघमाड़ा के जंगलों में पहले सर्वेक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने सोने के भंडार के संकेत दिए थे, जिसके बाद कई महीनों तक यहां जियो-टेक्निकल और भू-वैज्ञानिक अध्ययन हुआ। अब इन रिपोर्टों के आधार पर वास्तविक खुदाई प्रारंभ हो चुकी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस खान से प्रारंभिक चरण में लगभग 500 किलो सोना प्राप्त हो सकता है, और भविष्य में यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। खुदाई का काम अत्याधुनिक तकनीक और सुरक्षा मानकों के साथ किया जा रहा है ताकि पर्यावरण और वन क्षेत्र को न्यूनतम नुकसान पहुंचे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्थानीय समुदायों और वन्यजीव संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाई: महिला आरक्षण को तत्काल लागू करने की याचिका पर सरकार को नोटिस इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। खुदाई और प्रोसेसिंग कार्य में सैकड़ों मजदूरों, इंजीनियरों और तकनीकी विशेषज्ञों की आवश्यकता होगी। बताते चलें कि, सोनाखान का यह इलाका ऐतिहासिक रूप से भी चर्चित रहा है। कहा जाता है कि ब्रिटिश शासन के समय यहाँ स्वर्ण भंडार होने की चर्चा थी, लेकिन तकनीकी सीमाओं के कारण उस दौर में इसकी खुदाई संभव नहीं हो सकी थी। अब आधुनिक तकनीक और निवेश के सहारे यह सपना साकार होता दिख रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts