Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, किसान ने फसल बचाने लगाई थी बिजली तार

P

PRAVEEN GUPTA / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 18

Share:

कोरबा : किसान के खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है. यह घटना कोरबा वन मंडल अंतर्गत कुदमुरा रेंज के बैगामार जंगल की है.

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में 22 हाथियों का झुंड घूम रहा है. सुबह के वक्त जब ग्रामीण खेत में काम करने गए इस दौरान हाथी को गिरा हुआ देखा. विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो चुकी थी. इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी.

कटघोरा डीएफओ निशांत झा ने बताया कि एक किसान के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया गया था, जिसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है. किसान से पूछताछ की गई, जिसमें उसने गुनाह कबूल किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है कि इसमें और कितने लोग शामिल हैं. आगे की कार्रवाई की जारी है.

डीएफओ ने ने बताया कि हाथी का वास्तविक उम्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा. बताया जा रहा है कि 22 हाथियों का झुंड क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जहां यह हाथी झुंड से बिछड़कर खेत की तरफ गया था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts