Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: शहर की खूबसूरती और यातायात सुरक्षा के लिए नगर निवेश विभाग की पहल,रायपुर में जीई रोड हुआ “नो फ्लेक्स जोन”

Vishva News / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 14

Share:
रायपुर:  राजधानी रायपुर में शहर की खूबसूरती और यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निवेश विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। तेलीबांधा चौक से लेकर टाटीबंध चौक तक जीई रोड को नो फ्लेक्स जोन घोषित कर दिया गया है। इस पूरे मार्ग पर अब किसी भी प्रकार के फ्लेक्स, बैनर या विज्ञापन बोर्ड लगाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। नगर निवेश विभाग की टीम ने सोमवार को जीई रोड के दोनों ओर विशेष अभियान चलाया और “नो फ्लेक्स जोन” के स्टीकर लगाए। अधिकारियों ने साफ किया कि मार्ग विभाजक (डिवाइडर) के बीच या सड़कों के किनारे निजी या व्यावसायिक विज्ञापन बोर्ड लगाने पर अब पूरी तरह रोक रहेगी। इस क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति के फ्लेक्स, बैनर या होर्डिंग लगाता पाया गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर निवेश विभाग के अनुसार, तेलीबांधा चौक से टाटीबंध चौक तक का यह मार्ग रायपुर का प्रमुख यातायात मार्ग है। आबकारी विभाग का छापा: उपसरपंच दंपत्ति के घर से अवैध मदिरा का भंडार बरामद जहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। यहां लगे अनाधिकृत फ्लेक्स और बोर्ड न केवल दृश्य प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि कई बार ड्राइवरों का ध्यान भी भटकाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है। अधिकारियों ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा पूरे मार्ग का सर्वे किया गया था, जिसमें कई स्थानों पर नियम विरुद्ध विज्ञापन और फ्लेक्स लगे पाए गए थे। इन सभी को हटाने के बाद अब यह पूरा क्षेत्र नो फ्लेक्स जोन के रूप में चिह्नित किया गया है। विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। साथ ही, यह आदेश शहर में अनियंत्रित विज्ञापन संस्कृति पर भी अंकुश लगाएगा। शहरवासियों से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें और सार्वजनिक स्थानों पर अनधिकृत विज्ञापन सामग्री लगाने से बचें। नगर निवेश विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में इस तरह के अभियान अन्य प्रमुख सड़कों पर भी चलाए जाएंगे, ताकि रायपुर को एक “विजुअली क्लीन सिटी” के रूप में विकसित किया जा सके।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts