Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG: नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, पूर्व कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Vishva News / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 13

Share:
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व नेता को गिरफ्तार किया है। वहीं, सीआरपीएफ आरक्षक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, वन रक्षक और हॉस्टल अधीक्षक की नियुक्ति के नाम पर आठ लाख रुपए की ठगी की गई है। कई किश्तों में पीड़ित से यह राशि ली गई थी। इस पूरे मामले में सीआरपीएफ का एक आरक्षक भी शामिल बताया जा रहा है, जिसने पीड़ित की मुलाकात पूर्व कांग्रेस नेता से करवाई थी। Chhattisgarh Liquor Scam: चैतन्य बघेल की न्यायिक हिरासत 24 अक्टूबर तक बढ़ी पूर्व कांग्रेस नेता बलरामपुर जिले के राजपुर का रहने वाला है, जबकि सीआरपीएफ आरक्षक सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में जम्मू में पदस्थापित है। इसी आरक्षक के माध्यम से पीड़ित को यह भरोसा दिलाया गया था कि पूर्व नेता के माध्यम से सरकारी नौकरी लग सकती है। भरोसे में आकर पीड़ित ने आठ लाख रुपए की रकम दी, लेकिन लंबे समय तक नियुक्ति न होने और पैसे वापस न मिलने पर उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद बिश्रामपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और पूर्व कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर लिया। CG CRIME: 8 लाख की ज्वेलरी चोरी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने शुरू की तलाश पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोगों के ठगे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच के दौरान कई नए नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सीआरपीएफ आरक्षक की तलाश में जुटी हुई है, जो इस पूरे मामले का एक अहम कड़ी माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस ठगी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय हो सकता है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। आरोपी से पूछताछ जारी है और बहुत जल्द इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts