Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: मुख्यधारा में लौटे पूर्व नक्सली: पखांजुर में शादी के बंधन में बंधे, हिंसा छोड़ अपनाई नई जिंदगी

Vishva News / Mon, Oct 13, 2025 / Post views : 16

Share:
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर से एक उम्मीद और बदलाव की तस्वीर सामने आई है। जो कभी बंदूक लेकर जंगलों में घूमते थे, आज वे प्रेम और विश्वास के बंधन में बंध गए हैं। थाना परिसर में पूर्व नक्सली जोड़े ने सात फेरे लेकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। कोरबा : सपना चौधरी के शो में हंगामा… रात में दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश, सपना चौधरी और टीम सुरक्षित, पुलिस ने की कार्रवाई
पखांजुर थाना परिसर रविवार को शादी के मंडप में बदला नजर आया। यहां पूर्व नक्सली सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। कभी जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाले इस जोड़े ने अब समाज के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया है। दोनों ने 2024 में आत्मसमर्पण कर नक्सली जीवन को अलविदा कहा और पुलिस बल का हिस्सा बने। 
इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और शादी का फैसला लिया गया। थाना परिसर में फेरे, पूजा और आशीर्वाद की रस्मों में पुलिस अधिकारी और ग्रामीण भी शामिल हुए। इस पहल में पखांजुर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट और गोण्डाहुर थाना प्रभारी रामचंद्र साहू की अहम भूमिका रही। ये शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई शुरुआत और शांति की दिशा में बढ़ाया गया मजबूत कदम है। यह कहानी बताती है कि बदलाव संभव है। बस एक मौका और समाज का साथ चाहिए। 

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts