Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: GST विभाग की छापेमारी: 1.64 करोड़ कैश और 400 ग्राम सोना जब्त, 170 बोगस फर्मों से की जा रही थी धोखाधड़ी

Vishva News / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 25

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ में जीएसटी विभाग ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. GST विभाग ने 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपए का जीएसटी फ्रॉड करने वाले सिंडिकेट का खुलासा किया है. इसका मास्टरमाइंड मो. फरहान सोरठिया बताया जा रहा है, जो कर सलाहकार के रूप में कार्य कर रहा था. GST विभाग ने मास्टरमाइंड के ऑफिस में छानबीन के बाद उसेक चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर से कैश और 400 ग्राम सोना समेत फर्जी दस्तावेज बरामद कर जब्त किए हैं. CG ब्रेकिंग: बेकाबू कार ने दो छात्राओं को मारी टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपए GST का लगाया चूना राज्य जीएसटी की बीआईयू टीम पिछले एक महीने से इस नेटवर्क पर नजर रखे हुए थी. 12 सितंबर को फरहान के कार्यालय में हुई छापेमारी के दौरान 172 फर्मों के पंजीयन से जुड़े कागजात मिले. जांच में यह भी सामने आया कि फरहान ने अपने कर्मचारियों की मदद से फर्जी किरायानामा, सहमति पत्र और एफिडेविट बनवाकर बोगस रजिस्ट्रेशन कराया था. सिर्फ 26 फर्मों से ही 822 करोड़ रुपए का ई-वे बिल जनरेट किया गया, जबकि वास्तविक टर्नओवर मात्र 106 करोड़ दिखाया गया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, राज्य को लगभग 100 करोड़ रुपए का जीएसटी नुकसान हुआ है. 17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर की तलाशी में विभागीय टीम को 1.64 करोड़ रुपए नकद और 400 ग्राम सोना मिला, जिसे जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दिया गया है. जांच में यह भी पता चला कि यह नेटवर्क केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब, असम, मणिपुर और ओडिशा तक फैला हुआ है. स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का ऐलान: हड़ताल खत्म करने पर बनी सहमति, NHM कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील राज्य जीएसटी विभाग अब इस घोटाले में शामिल ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने वाली कंपनियों की भी जांच कर रहा है. विभाग का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन छानबीन जारी है और जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts