Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान: नक्सलियों से युद्धविराम नहीं, आत्मसमर्पण पर लाल कार्पेट स्वागत

Vishva News / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 13

Share:
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलियों के युद्धविराम को लेकर जारी किए गए पत्र को भ्रामक बताया. उन्होंने कहा जो नक्सली आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, तो स्वागत है. लेकिन कोई सीजफायर नहीं होगा. इसी को लेकर नक्सलियों के साथ युद्ध विराम पर अब गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. CG Road Accident : कटघोरा थाना क्षेत्र में बाइक दुर्घटना, टोल नाके का बैरियर तोड़ते हुए युवकों की भिड़ंत, एक की मौत, दो गंभीर घायल गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह पूर्व निर्धारित योजना है. युद्ध विराम की कोई बात नहीं है. जितने भी नक्सलियों ने पत्र लिखा है, जिनका भाव ऐसा है कि बस्तर में वर्तमान में खून खराबा बंद होना चाहिए. अगर किसी के मन में यह भाव है. उनके पास समय कम है, आगे बढ़े. लाल कार्पेट बिछाकर आपका स्वागत करने तैयार है. रायपुर से नक्सलियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछले दो सालों में जब से वहां पर काम शुरू हुआ था. उन्होंने नए बेस बनाने की तैयारी की थी. स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) बहुत अच्छा काम कर रही है. रायपुर और कोरबा समेत अन्य शहरों में ऐसा नेटवर्क मिला है. जांच एजेंसी इसकी भी पूरी प्रोफाइलिंग करके नक्सलियों के शहरी नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम कर रही हैं.

गृहमंत्री की जनता से अपील

गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों की शहरी क्षेत्रों में बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि हाल ही में गिरफ्तार किए गए नक्सली पिछले दो साल से यहां अपनी सक्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. गृहमंत्री ने जनता से अपील की कि अगर कोई किराएदार हैं तो उसकी जानकारी पुलिस को अवश्य दें. इसके लिए पुलिस का ऐप भी बनाया गया है, जहां किराएदारों को आसानी से रजिस्टर किया जा सकता है. शादी के बाद नौकरी: जानिए महिलाओं के लिए करियर जारी रखने के फायदे और चुनौतियां

नक्सलियों की फंडिंग में 80 प्रतिशत की कम : गृहमंत्री शर्मा

गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों के जितने बेस है, सबकी प्रोफाइलिंग की जा रही. सब कुछ ठीक किया जाएगा. नक्सलियों के पास पहुंचने वाला पैसा बहुत कम हो गया है. करीब 80 प्रतिशत की कम आई है. इसके बावजूद उनके पास इतनी राशि है.

केंद्रीय गृहमंत्री शाह होंगे बस्तर दहशरा में शामिल

गृहमंत्री शर्मा ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे विश्व प्रसिद्द बस्तर दशहरा में शिरकत करेंगे. वहीं मुरिया दरबार के कार्यक्रम और स्वदेशी मेले में भी शामिल होंगे.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts