Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: रायपुर में रात के सन्नाटे में होटल संचालक पर हमला, तीन बाइक सवार फरार

Vishva News / Tue, Oct 7, 2025 / Post views : 30

Share:
रायपुर: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक होटल संचालक पर हमला कर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। घटना बीरगांव स्थित सिंघनिया चौक के आगे सोनी प्लाईवुड के पीछे स्थित यादव होटल की है। हमले में होटल संचालक घायल हो गया, वहीं आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोल्ड्रिफ सिरप विवाद: कंपनी ने 350 से ज्यादा नियम तोड़े, विषैले केमिकल का हुआ खुलासा मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जनक यादव पिता विष्णु यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी जागृति नगर, बीरगांव मदरसा के पास ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह यादव होटल नाम से चाय-नाश्ता और पान ठेला का व्यवसाय करता है। 5 अक्टूबर की रात करीब 10:15 बजे वह अपने कर्मचारी बबलू ताती के साथ होटल बंद कर रहा था। उसी समय उसका छोटा भाई संदीप यादव अपने साथी सूरज वर्मा के साथ घर जाने के लिए निकल रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक होटल के पास पहुंचे। उनमें से एक युवक ने जनक यादव से सिगरेट मांगी और पैसे देकर खरीद ली। इसके बाद उसने पूछा कि “बीरगांव के सूरज को जानते हो क्या?” जब जनक ने कहा कि वह नहीं जानता, तो युवक गाली-गलौज करने लगा। प्रार्थी ने उसे रोकने की कोशिश की तो तीनों आरोपियों ने मिलकर अभद्र भाषा में मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच सिगरेट लेने वाले युवक ने किसी नुकीली चीज से जनक यादव के दाहिने कंधे पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा। इसके बाद तीनों आरोपियों ने जनक यादव के पास रखे वनप्लस मोबाइल फोन, लगभग 3,000 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड और आधार कार्ड छीन लिए और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी के शोर मचाने पर उसका कर्मचारी बबलू ताती और घर जा रहे भाई संदीप यादव व साथी सूरज वर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घायल को तत्काल एनकेडी अस्पताल बीरगांव में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। Bilaspur News: महमंद रोड पर दहशत, पागल सांड ने एक दिन में 5 लोगों पर किया हमला, 1 की मौत घटना की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण वर्मा के नेतृत्व में उरला पुलिस मौके पर पहुंची और देहाती नालसी तैयार की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 00/2025 धारा 296, 115(2), 351(2), 304(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है। देर रात हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत का माहौल है। उरला पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी है और जांच जारी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts