Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: प्यार की आखिरी हद: पत्नी की मौत के गम में पति ने उसी मरघट में लगाई फांसी, जहां हुआ था अंतिम संस्कार

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 3, 2025 / Post views : 18

Share:

बलरामपुर- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की मौत के गम में उसी मरघट में जाकर फांसी लगा ली, जहां कुछ सप्ताह पहले उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया था। पत्नी की जुदाई का गम वह सहन नहीं कर सका और गहरे सदमे में डूबकर मौत को गले लगा लिया। यह मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कौडू का है।

मृतक की पहचान 70 वर्षीय दुखराम नगेसिया के रूप में हुई है। करीब एक माह पहले उसकी पत्नी मुन्नी बाई की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से ही दुखराम मानसिक रूप से बेहद टूट चुका था और अक्सर अकेले बैठकर उसे याद करता रहता था। बताया जा रहा है कि दुखराम बीते 24 घंटे से घर से लापता था। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की, तो गांव के पास स्थित मरघट में एक पेड़ से उसकी लाश फंदे से लटकती मिली। यह वही स्थान था जहां कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी का अंतिम संस्कार हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts