Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG में सड़क हादसों का कहर: खैरागढ़ में मामा-भांजे की मौत, पत्नी व दो बेटियां घायल, बाइकों की भिड़ंत में युवक की गई जान

Vishva News / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 15

Share:
खैरागढ़/कोरबा : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात खैरागढ़ में झांकी देखने निकले परिवार को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिसमें मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो मासूम बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कोरबा के पाली-चैतुरगढ़ मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई। Chhattisgarh : कर्मचारी से मारपीट विवाद पर मंत्री टंकराम वर्मा का बयान – कांग्रेस पर केदार कश्यप को बदनाम करने का आरोप

मामा-भांजे की मौत, पत्नी-बच्चियां घायल

जानकारी के मुताबिक खैरागढ़ के ग्राम बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू (32) अपने भांजे मोहित साहू (13), पत्नी करिश्मा साहू और दो नन्हीं बेटियों (डेढ़ और तीन साल) को लेकर बाइक से राजनांदगांव झांकी देखने जा रहे थे। ठेलकाडीह से पहले आशीर्वाद ढाबा के पास अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि रिलेश और मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी करिश्मा और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। यह दुर्घटना एक बार फिर लापरवाह ड्राइविंग और यातायात नियमों की अनदेखी की वजह से हुई। पुलिस के मुताबिक, एक ही बाइक पर पांच लोगों का सवार होना भी हादसे का बड़ा कारण है। Raipur News : AIIMS से फरार हत्या का आरोपी करण पोर्ते ट्रेन से गिरफ्तार, RPF ने दबोचा
बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, युवक की मौत
दूसरी घटना कोरबा जिले से सामने आई है, जहां आज सुबह पाली-चैतुरगढ़ मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से एक अन्नू सिंह पिता सहदेव, निवासी बनबांधा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्चुरी भिजवाया।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts