Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: दक्षिण कोरिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम साय ने दिए निर्देश, बाढ़ प्रभावित बस्तर में हर संभव मदद सुनिश्चित करने का आश्वासन

Vishva News / Thu, Aug 28, 2025 / Post views : 15

Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते कई गांवों के मुख्यालयों से संपर्क टूट चुके हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति और राहत कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

Rohit Sharma : रोहित शर्मा से कांपते हैं इंग्लिश गेंदबाज, खिलाड़ी ने खुद किया खुलासा

उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत हेतु आवश्यक सामग्री व राहत राशि का तत्काल वितरण के निर्देश दिए. साथ ही, प्रभावित गांवों में सड़क संपर्क एवं बिजली आपूर्ति बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के आदेश दिए हैं.

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित जिलों के प्रभारी सचिवों को भी अपने-अपने जिलों का दौरा कर राहत कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता है कि हर प्रभावित परिवार तक समय पर मदद पहुंचे और किसी को कोई तकलीफ न हो.

प्रदेश की जनता को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है. हम सभी मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे और बस्तर को शीघ्र ही इस प्राकृतिक आपदा से उबारकर विकास की नई दिशा देंगे

Chhattisgarh liquor scam : झारखंड से पकड़े गए ओम साईं बेवरेज के 2 डायरेक्टर्स, रायपुर ला रही ACB/EOW

दंतेवाड़ा के 100 गांवों का मुख्यालय से टूटा संपर्क

बता दें, बस्तर संभाग में तीन दिनों की मूसलाधार बारिश से भीषण बाढ़ आई है. दंतेवाड़ा जिले के 100 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है और 200 से ज्यादा मकान ढह गए हैं. अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 2196 लोगों को 43 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है.

नदियों का दिखा रौद्र रूप

इंद्रावती, शंखनी और डंकनी नदियों के उफान से जनजीवन अस्त-व्यस्त है. हाईवे और कई पुल बह जाने से यातायात ठप हो गया. करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा नुकसान का अनुमान है. मौसम विभाग ने बस्तर सहित 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है.

दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में राहत-बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने और हर प्रभावित परिवार तक समय पर सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts