Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: धान खरीदी में अनियमितता: कलेक्टर के निर्देश पर कई मामले दर्ज, अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई

Vishva News / Mon, Dec 22, 2025 / Post views : 30

Share:
महासमुंद: जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है, वहीं धान खरीदी में अनियमितता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में सर्वाधिक धान जप्त के प्रकरण बनाए गए हैं। गत 20 दिसंबर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन के संबंध में अनियमितता पाई गई जिसके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का रायपुर दौरा, सीएम साय ने कहा- प्रदेशवासियों को मिलेगा नया मार्गदर्शन खाद्य अधिकारी अजय यादव ने बताया कि 20 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सूचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्रीधर पंडा मौके में जाकर प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान द्वारा डीओ, डीएम राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा डीओ, डीएम राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर डीओ में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विंटल का डीओ एवं डीएम में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक सीजी 06 एचबी 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया। उक्त अनियमितता में बुध्दिवंत प्रधान, हेमंत साहू, गिरजाशंकर भोई एवं आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई है। CG में हादसा: चलती स्कॉर्पियो में लगी आग, कार सवारों ने कूद कर बचाई जान उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है। उक्त संदर्भ में तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली को जारी डीओ एवं डीएम के आधार पर ट्रक में लोड किए धान एवं उक्त से संबंधित दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबूझकर तय डीएम की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य किया गया है एवं इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक श्री आशीष अग्रवाल सक्रिय रूप से भागीदार है। उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts