Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: जांजगीर-चांपा: शराब के नशे में स्कूल पहुंचीं महिला हेडमास्टर, टेबल पर पैर रखकर सो गईं

Vishva News / Sun, Sep 21, 2025 / Post views : 16

Share:
जांजगीर-चांपा: जिले के बलौदा विकासखंड के लेवई गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में 19 सितंबर को एक महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार, हेडमास्टर हीरा पोर्ते (45 साल) नशे की हालत में स्कूल पहुंची। यहां उसने मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) खाने के लिए मंगाया, लेकिन वह इतनी नशे में थीं कि टेबल पर पैर रखकर सो गईं और खाना बिखर गया। इस दौरान स्कूल के बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए। CG NEWS: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत, कार गड्ढे में गिरने से हुआ हादसा ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाया, जिसमें हेडमास्टर अजीब हरकतें करती दिखीं। वह बड़बड़ाते हुए कभी हिंदी तो कभी अंग्रेजी में बातें कर रही थीं। वीडियो में देखा गया कि महिला हेडमास्टर के जेब में कुछ रोटी भी रखी हुई थी। जब एक ग्रामीण ने चेतावनी दी कि इस पर कार्रवाई होगी, तो उन्होंने जवाब में “थैंक-यू” कहा। Rail Neer Price: रेलवे ने बदली रेल नीर की कीमतें, जानें अब कितने में मिलेगा पानी घटना के बाद जांच के बाद हेडमास्टर हीरा पोर्ते को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हीरा पोर्ते कई दिनों से शराब के नशे में स्कूल आती थीं और इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। कई बार उनकी शिकायत भी की गई थी। परिजनों ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। हेडमास्टर के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts