Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG : कवर्धा में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, तलवार और लाठी-डंडों से हमला

P

PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 17

Share:

कवर्धा : जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त को गांव में दो पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद फिर भड़क उठा। शुरू में कहासुनी और बहसबाजी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे, तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक पक्ष के व्यक्ति ने सरेआम तलवार लहराते हुए वार किए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तलवार और लाठी-डंडों से हो रहे हमले के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर हुई इस हिंसक घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। कई लोग चोटिल भी हुए, हालांकि घायल व्यक्तियों की संख्या और हालत के बारे में पुलिस ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम और पांडातराई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों के लोगों को समझाइश दी। वहीं, माहौल में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

वर्तमान में गांव में तनाव का माहौल है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और कानून-व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे अवसर पर हिंसा का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts