ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 28
केशकाल : केशकाल घाट में सुबह 10 बजे एक बड़ी दुर्घटना होते होते टल गई। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर घाटी में लटक गया। गनीमत रही की इस हादसे में कोई बनी जनहानि नहीं हुई है। आप इस वीडियो में देख सकते है कि उक्त ट्रक किसी पेड़ के सहारे लटका हुआ नजर आ रहा है जो कभी भी गिर सकता है ।
Chhattisgarh News : स्कूल में बच्चों के खाने में कीड़े, बीईओ ने किया निरीक्षण तो उड़े होशआपको बता दें कि, एक सप्ताह पूर्व धमतरी से जगदलपुर की ओर एक ट्रक सामान लाद कर जा रही थी, तभी घाट के मोड़ क्रमांक 9 में खराब होने के साथ ही पूरी तरह ट्रक सीज हो गया था। ट्रक में रखे सामान को बड़ी मुश्किल से खाली करवाने के उपरांत आज सुबह 9 बजे किसी दूसरे गाड़ी में टोचन कर वापस धमतरी की ओर ले जा रहे थे।
सर्किट हाउस विवाद पर केदार कश्यप ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भ्रामक प्रचार का लगाया आरोपइसी बीच रस्सी टूट जाने के चलते खराब ट्रक वापस घाट के सोल्डर से जा टकराई जिससे ट्रक का 50 प्रतिशत हिस्सा लटकने लगा। गनीमत रही की ट्रक नीचे नहीं गिरा वरना एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी । फिलहाल केशकाल पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त ट्रक को हटवाने कर रही है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन