Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना

Vishva News / Sun, Sep 21, 2025 / Post views : 29

Share:
 बिलासपुरः पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) बड़ी दुर्घटना से बच गई. तेज रफ्तार ट्रेन जयराम नगर से लटिया के बीच एक रेलडाली से टकरा गई. यहां इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा था. सामने रेलडाली में कर्मचारियों को देखकर ट्रेन से बार-बार सीटी बजाई गई. लेकिन, कर्मचारियों ने रेलडाली नहीं हटाई. ऐसे में लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाई. रेलडाली से टकराने के बाद ट्रेन रुकी. यदि ट्रेन खड़ी नहीं होती तो दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी. इस घटना के बाद रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं मामले में जांच शुरू कर दी गई है. हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत, नदी की तेज धारा में बहकर झाड़ी में अटका घटना शुक्रवार शाम पांच बजे की है. पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस डाउन लाइन पर हावड़ा की ओर जा रही थी. बिलासपुर से छूटने के बाद ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी. अभी ट्रेन जयरामनगर से लटिया के बीच किमी 698/20ए- 698/18 ए के बीच पहुंची थी, तभी चालक की नजर इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों पर पड़ी. कर्मचारी रेलडाली से सामान ढो रहे थे. उन्हें देखते हुए ट्रेन से सीटी बजाई गई. AI का सहारा: आशा कार्यकर्ता बन रहीं ज्यादा सक्षम, गाँव-गाँव में बदल रही तस्वीर पहली बार सीटी की आवाज सुनकर भी जब कर्मचारी नहीं हटे तो ट्रेन चालक सतर्क हो गए और बार-बार सीटी बजाने लगे. कर्मचारी नहीं हटे और न रेलडाली हटाया. हादसे को भांपते हुए चालक ने आपतकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने का प्रयास किया. इसके बाद भी रेलडाली से टकराने के बाद ट्रेन खड़ी हुई. इस घटना में कर्मचारियों ने रेल डोली से कूदकर जान बचाई. लेकिन, उन्होंने रेलडाली नहीं हटाई. कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से यह घटना हुई. बड़ा हादसा भी होने से बच गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts