Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में पकड़ाया शराब तस्कर, महतारी एक्सप्रेस में छुपाकर ला रहे थे 16 पेटी

Vishva News / Mon, Sep 29, 2025 / Post views : 22

Share:
राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र की सीमा पर मौजूद छुरिया ब्लाक के पड़रामटोला के पास महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपित इन्द्र कुमार उर्फ राहुल साहू (25) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित महतारी एक्सप्रेस का चालक है। पुलिस ने रविवार - सोमवार की दरम्यानी रात दो बजे यह कार्रवाई की है। स्पीड पोस्ट में नई क्रांति: जानिए क्या हैं सभी नए बदलाव और सुविधाएं आरोपित महाराष्ट्र के खेड़ेपार से यह अवैध शराब लेकर कल्लूटोला जा रहा था। आरोपित ने बताया है कि वह यह शराब किसी नागेश कतलाम को डिलीवर करने वाला था। इस एवज में उसे दो हजार रूपये मिलते थे। उसने पुलिस को जानकारी दी कि यह दूसरी बार है जब वह तस्करी कर रहा था। आरोपित के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

GPS की मॉनिटरिंग, बावजूद दूर राज्य जा रही गाड़ी

महतारी एक्सप्रेस की मॉनिटरिंग के लिए वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाए गये हैं। इसके बावजूद चालक वाहन लेकर महाराष्ट्र पहुंचा और शराब लेकर वापस लौटा। चालक एक बार पहले भी यह काम कर चुका है। बताया जा रहा है कि इस मामले में महतारी एक्सप्रेस के पोर्टल में इवेंट अपलोड किये जाने में भी फर्जीवाड़ा किया गया। आरोपित ने इसमें अपने साथी की मदद ली। पुलिस इसकी भी जानकारी जुटाने की बात कह रही है। Anti Naxal operation : अबूझमाड़ में नक्सलियों का बड़ा हथियार डंप पकड़ा गया, कुतुल एरिया कमेटी की सक्रियता की आशंका

'डंडा पड़ेगा तो सब बताओगे'

महतारी एक्सप्रेस से शराब पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक छन्नी साहू, कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी के साथ थाने पहुंची। उन्होंने आरोपित से कई सवाल किये। जब इसपर आरोपित ने जवाब नहीं दिया तो पूर्व विधायक ने कहा, सीधे बता दो अभी पुलिस का डंडा पड़ेगा तो सब बताने लगोगे। उन्होंने कहा ये चिंताजनक है कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में लगे वाहनों से शराब तस्करी जैसे अपराध हो रहे हैं।
छुरिया के थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि प्रकरण में जांच जारी है। शराब किसके पास से लायी गई, कहां और किसके पास ले जाई जा रही थी इसकी जांच की जा रही है। जो भी जानकारी सामने आएगी उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts