Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG: रायपुर के मौलाना अशरफ ने मक्का मदीना में लहराया तिरंगा, फोटो सोशल मीडिया में वायरल

P

PRAVEEN GUPTA / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 16

Share:

रायपुर- राजधानी रायपुर के बैजनाथपारा निवासी मौलाना अशरफ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा छेड़ दी है। मौलाना अशरफ ने सऊदी अरब के पवित्र स्थलों मक्का-मदीना में भारत का तिरंगा फहराया और इसकी तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। उन्होंने अपने पोस्ट में सीधे-सीधे छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को चुनौती दी। मौलाना ने लिखा, “आप मस्जिद में तिरंगा झंडा फहराने की बात करते हैं? हमने उम्मुल मसाजिद में अपने मुल्क का झंडा बुलंद किया है... अब नाम के मुस्लिम संतरों को चाहिए कि अपनी देशभक्ति पेश करें।”

इस बयान के साथ मौलाना अशरफ ने तिरंगे को लेकर समुदाय के भीतर देशभक्ति की भावना को खुलकर व्यक्त करने की अपील की। उनका यह कदम न केवल रायपुर बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। समर्थकों ने इसे देशप्रेम की मिसाल बताया, वहीं कुछ लोगों ने धार्मिक स्थलों में राष्ट्रीय झंडा फहराने पर सवाल भी उठाए। जानकारों का कहना है कि मक्का-मदीना में इस तरह तिरंगा फहराना भारतीय मुसलमानों की एकजुटता और देशप्रेम का सशक्त संदेश है। मौलाना अशरफ का यह साहसिक कदम आने वाले समय में राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही हलकों में बहस का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया पर मौलाना की इस पोस्ट को सैकड़ों लोगों ने शेयर और कमेंट किया है। कई यूजर्स ने उन्हें सलाम किया, जबकि कुछ ने इसे विवादास्पद करार दिया। बावजूद इसके, मौलाना अशरफ अपने बयान पर अडिग हैं और कहते हैं कि तिरंगा हर भारतीय के दिल में और हर जगह बुलंद रहना चाहिए।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts