Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG NEWS : देखते ही देखते पानी में समा गई कार, तीन लोग बाल-बाल बचे, मौके पर मचा हड़कंप

Vishva News / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 13

Share:
सारंगढ़–बिलाईगढ़: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते एक स्विफ्ट कार नाले में बह गई. कार में सवार तीन लोगों ने पानी में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई. रायपुर में महिला से मारपीट, टोनही बताकर की गाली-गलौज; आरोपी पर FIR दर्ज बता दें कि बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. नाले और नदियां उफान पर हैं. बरमकेला के विक्रमपाली के पास बुधवार को किकारी नाले को नाला पार कर रही कार अचानक तेज धार मे बह गई. मौके पर मौजूद लोगों में यह नजारा देख हड़कंप मच गया. कार पानी के बहाव में तेजी से बहने लगी. समय रहते कार सवारों ने तैरकर अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया. वहीं देखते ही देखते कार नदी में समा गई. जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा नंबर की स्विफ्ट कार में सवार तीन लोगों ने जोखिम उठाते हुए पुल के ऊपर से बहते पानी को पार करने की कोशिश की. तेज बहाव में कार अचानक बेकाबू होकर नाले में बह गई. मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, गनीमत रही कि कार सवार तीनों व्यक्ति तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए. इस खतरनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि चालक ने भारी लापरवाही बरती है. छत्तीसगढ़ हादसा: मां दंतेश्वरी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल प्रशासन लगातार लोगों को उफनते नालों और पुलों को पार न करने की चेतावनी दे रहा है, बावजूद इसके लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी. घटना के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि अगर थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts