Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: PM मोदी ने ‘धन धान्य योजना’ की शुरुआत की, CM विष्णुदेव साय बोले– कम उत्पादन वाले क्षेत्रों में किसानों को मिलेगा विशेष लाभ

Vishva News / Sat, Oct 11, 2025 / Post views : 13

Share:
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भर मिशन का शुभारंभ किया. इस योजना से देश के 100 जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा, कोरबा और जशपुर जिले भी इस योजना में शामिल हैं. इस अवसर पर सीएम साय ने कहा कि जिन जिलों में अनाज उत्पादन कम होते हैं, ऐसे क्षेत्रों के किसानों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी. CG CRIME: गार्ड की ड्यूटी के दौरान हत्या, शराब के विवाद में हुआ हमला राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के कृषक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अन्नदाताओं के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है, जिससे कृषि क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी. सीएम साय ने बताया कि इन योजनाओं के तहत उन जिलों को प्राथमिकता दी गई है, जहां अनाज का उत्पादन कम है. ऐसे क्षेत्रों में किसानों को विशेष सुविधाएं, तकनीकी सहायता और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सके. उन्होंने आगे कहा कि जीएसटी सुधारों से किसानों को बड़ा लाभ हुआ है. खाद्यान्न, कृषि उपकरणों और संयंत्रों की कीमतों में कमी आई है, वहीं ट्रैक्टर के दाम में करीब 1 लाख रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है. रायपुर: इलाज के लिए जंगल सफारी से गुजरात भेजी गई बीमार बाघिन बिजली अब नहीं रही इसके साथ ही सीएम साय ने बताया कि राज्य सरकार ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया है, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था में कसावट लाई जा सके और जिलों की स्थिति की समीक्षा के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके. नई योजनाओं से उम्मीद है कि किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा और कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts