Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: पॉकेटमारों को मिलती थी सैलरी : देशभर के बाजारों में घूम-घूमकर देते थे वारदात को अंजाम, पुलिस ने कांवड़िया बन गैंग को दबोचा

P

PRAVEEN GUPTA / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 32

Share:

रायपुर- रायपुर पुलिस ने भीड़भाड़ वाले बाजारों में मोबाइल फोन चोरी कर यूपीआई के जरिए बैंक खातों से लाखों रुपए गायब करने वाले अंतर्राजीय गिरोह को गिरफ्तार किया है. यह शातिर आरोपी बड़ी चालाकी से देशभर के बाजारों में घूम-घूमकर मोबाइल चोरी करते थे. इसके लिए उन्हें 25 हजार रुपए महीने दिए जाते थे. राजधानी में वारदात सामने के बाद पुलिस ने कांवड़ियों की वेशभूषा में हफ्तेभर कैंप कर मास्टरमाइंड सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक, 22 जून को तेलीबांधा क्षेत्र में सभी लेने के दौरान बाजार से गोविन्द राम वाधवानी के मोबाइल को अज्ञात ने झपट्टा मारकर चोरी कर लिया. इसके बाद उसने यू.पी.आई. के माध्यम से 02 खातों से कुल 1,85,000 रूपये ट्रांजेक्शन कर लिया. इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गैंग का लोकेशन ट्रेस किया गया. इसके बाद उप निरिक्षजन मुकेश सोरी के नेतृत्व में 10 सदस्य टीम को झारखंड और पश्चिम बंगाल भेजा गया. पुलिस ने हफ्तेभर कांवड़ियों के वेशभूषा में कैंप किया और गैंग के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने संबंधित 3 नग मोबाईल फोन, 2 नग सिम कार्ड (दूसरे के नाम पर आबंटित) जप्त किया है. आरोपियों के मोबाईल फोन में लगभग 40-50 क्यू आर कोड प्राप्त हुये है जिनमें करोड़ों रूपये के ट्रांजैक्शन होने के साथ-साथ आरोपियों का मूवमेंट प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ दीगर प्रांत बिहार, झारखण्ड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडू, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड में भी नोटिस किया गया है.

आरोपियों ने पूछताछ में बताया गया कि आरोपी देवा उर्फ देव कुमार महतो द्वारा आरोपी कन्हैया कुमार मंडल, विष्णु कुमार मंडल एवं अन्य 02 लोगों को रायपुर मोबाईल फोन चोरी करने हेतु भेजा गया था, जो रामनगर गुढियारी में किराये के मकान में रहकर सब्जी बाजार सहित भीड़भाड़ वाले स्थान में जाकर मोबाईल फोन चोरी करते थे, इसके एवज में देवा उर्फ देव कुमार महतो द्वारा उन्हें 25,000/- रूपये प्रतिमाह दिया जाता था एवं कोलकाता निवासी आरोपी ओम प्रकाश ठाकुर रकम को कोलकाता से निकालकर साहेबगंज झारखण्ड स्थानांतरित करता था.

आरोपी देवा उर्फ देव कुमार महतो, कन्हैया कुमार मंडल, विष्णु कुमार मंडल एवं ओम प्रकाश ठाकुर थाना गुढियारी में दर्ज अपराध में भी संलिप्त है, इस मामले में भी उनकी गिरफ्तारी की जायेगी.

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

अंतरराज्यीय गिरोह 3 चरणों में कार्य करता था, जिसमें एक समूह द्वारा देश भर में बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों से लोगों का मोबाईल फोन चोरी किया जाता है. दूसरे समूह द्वारा पीड़ितों के चोरी के मोबाईल फोन से रकम पश्चिम बंगाल में अपने साथियों के पास भेजा जाता है, जो पैसो को ए.टी.एम. से निकाल कर झारखण्ड भेजता है. वहीं तीसरा समूह द्वारा पैसा को अपने साथियों को कमीशन काट कर दिया जाता है.

गिरफ्तार आरोपी

देवा उर्फ देव कुमार महतो पिता रतन लाला महतो उम्र 28 साल निवासी पोस्ट महाराजपुर, थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखण्ड.

कन्हैया कुमार मंडल पिता स्व सुधीर मंडल उम्र 22 साल निवासी मीना बाजार पोस्ट महाराजपुर थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखण्ड. विष्णु कुमार मंडल पिता संजय मंडल उम्र 22 साल निवासी मीना बाजार पोस्ट महाराजपुर थाना तालझाड़ी जिला साहेबगंज झारखण्ड. ओम प्रकाश ठाकुर पिता लक्षमेश्वर ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी न्यू एशिया मार्केट कोलकाता पश्चिम बंगाल.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts