Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG NEWS: नवजात को हॉस्पिटल में छोड़कर भागी महिला, CCTV फुटेज जांच रही पुलिस

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 17

Share:

जगदलपुर- मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में एक महिला अपने नवजात को बाथरूम जाने का बहाना बनाकर सुरक्षाकर्मी के हवाले कर फरार हो गई. काफी इंतेजार करने के बाद भी जब महिला नहीं लौटी तो घटना की सूचना पुलिस में दी गई और नवजात को तत्काल एनआईसीयू में भर्ती कराया गया. मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिला की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, दो महिलाएं एक बड़े बच्चे और नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचीं. इनमें से एक महिला ने पहले वार्ड की स्थिति देखी और फिर गायनिक वार्ड के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी को बच्ची सौंप दी. महिला ने कहा कि वह बाथरूम जा रही है, लेकिन वापस नहीं लौटी. सुरक्षाकर्मी ने काफी देर इंतजार करने के बाद बच्ची को सुरक्षित रखते हुए मामले की जानकारी पुलिस चौकी को दी.

यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दोनों महिलाएं अस्पताल से बाहर जाती नजर आई हैं. फिलहाल पुलिस टीम फरार महिला की तलाश में जुटी हुई है और हर एंगल से जांच की जा रही है

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts