Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष : मारपीट में युवक की हत्या, कार्रवाई के लिए पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किया पथराव

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 3, 2025 / Post views : 31

Share:

बलौदाबाजार- बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो गुटों के बीच बीती रात जबरदस्त झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट के बाद झबड़ी गांव के निवासी नानू की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रायपुर रेफर किया गया है. घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है. वहीं आोरपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया.

दरअसल, कसडोल थाना के झबड़ी और मडकड़ा गांव के दो गुटों में कुछ दिन पहले आपस में मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें झबड़ी निवासी मृतक नानू उर्फ त्रिलोक चंद कौशिक अपने दोस्तों के साथ मडकड़ा निवासी लकी केवट और अजय केवट के साथ जमकर मारपीट किया था, जिसकी शिकायत कसडोल थाने में दर्ज कराई गई थी.

मामले पर पुलिस ने उस वक्त ठोस कार्रवाई नहीं की और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए थे, जिससे वैमनष्यता बरकरार थी. इसके बाद बीते शाम आरोपी अजय केवट और लकी केवट ने मृतक युवक और उसके दोस्त को अपने गांव के आसपास गुजरते देखा, फिर क्या था, तेज धारदार हथियार से मृतक त्रिलोकचंद कौशिक उर्फ नानू और उसके दोस्त हेमचंद्र पर भी हमला कर दिया. घायलों को तत्काल ग्रामीणों ने कसडोल के स्वास्थ्य केन्द्र लाया. जहां डाक्टर ने नानू को मृत घोषित किया, वहीं घायल युवक को रायपुर रिफर किया गया है.

पुलिस वाहन पर ग्रामीणों ने किया पथराव

घटना के बाद जब कसडोल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने मडकड़ा गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने टीम को गांव के बीच चौराहे पर कई घंटो तक घेरे रखा. तनावपूर्ण स्थिति देख एएसपी अभिषेक सिंह और कसडोल एसडीएम अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव पहुचें, जहां एसडीएम और कसडोल एसडीओपी के वाहन में ग्रामीणों ने पथराव कर दिया. जिससे दो वाहनों की शीशे टूट गए. घंटो मशक्कत के बाद 2 आरोपी अजय केवट और लक्की केवट की गिरफ्तार कर कसडोल थाना लाया गया है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस बल तैनात है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts