Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: पुलिसकर्मी पर एक लाख रुपए वसूली का आरोप: आबकारी एक्ट में फंसाने की धमकी देकर ली रिश्वत, वीडियो आया सामने

Vishva News / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 13

Share:
बिलासपुर: एक पुलिस कर्मी का एक लाख रुपए वसूली करने का मामला सामने आया है। युवक ने आबकारी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूली करने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी के रुपए लेने का VIDEO भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला के सामने रुपए का बंडल रखी है, जिसे पुलिसकर्मी गिनते नजर आ रहा है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। दीपावली से पहले गन्ना किसानों को तोहफा, राज्य सरकार ने 5.98 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की दरअसल, मानिकचौरी निवासी जोगी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि वो आम नागरिक है। बीते 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया, जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ “गुंडा-बदमाश” का केस दर्ज होगा। साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सरेंडर, CM विष्णुदेव साय की मौजूदगी में 200 से अधिक नक्सलियों ने डाले हथियार आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की। जेल जाने के डर सहमे जोगी नायक ने 1 लाख 5 हजार रुपए में सौदा तय किया। पीड़ित जोगी नायक ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जिस पर उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम किया। जिसके बाद आरक्षक को घर बुला कर पैसे दिए। पीड़ित युवक ने आरक्षक को 1 लाख 5 हजार रुपए देने का वीडियो बना लिया, वीडियो में उसकी पत्नी आरक्षक को पैसे दे रही है, जिसे पुलिसकर्मी गिन रहा है। आरक्षक के सामने रुपयों का बंडल भी नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts