Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी: ईओडब्ल्यू-एसीबी जांच के लिए जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी

Vishva News / Mon, Sep 8, 2025 / Post views : 16

Share:

रायपुर: सरकार ने व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी की जांच ईओडब्ल्यू-एसीबी को सौंपने जा रही है। एक-दो दिन में विधिवत आदेश जारी होने की संभावना है। इस पूरे मामले में स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अफसर भी लपेटे में आ सकते हैं। बताया गया कि सीएम विष्णुदेव साय खुद व्यावसायिक शिक्षकों भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत पर गंभीर है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने विभागीय समीक्षा बैठक में शिकायतों की जांच पुलिस को सौंपने की बात कही थी, और अब इस दिशा में प्रक्रिया चल रही है।

Mukesh Chandrakar murder case : मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर के घर पर बुलडोजर चला उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा प्रारंभिक शिकायत में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है, और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि प्रदेश में पीएम श्री स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई थी। करीब 15 सौ शिक्षकों की भर्ती आउटसोर्सिंग की गई है। इसके 6 कंपनियों को काम दिया गया था। खास बात ये है कि कंपनियों ने एक हफ्ते के भीतर विज्ञापन जारी करने की औपचारिकता पूरी भर्ती कर ली। सर्किट हाउस विवाद: कांग्रेस ने घेरा मंत्री केदार कश्यप का कार्यालय, महिला पुलिसकर्मी घायल जिन छह कंपनियों को शिक्षकों की भर्ती का जिम्मा दिया गया था उनमें भोपाल की आइसेक्ट, लरनेट और अन्य चार कंपनियां हैं। खास बात ये है कि कंपनियों ने अपने स्तर पर शैक्षणिक योग्यता को संशोधित कर दिया,और अपात्र अभ्यर्थियों का चयन कर लिया। इस पूरी प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्ति 11 महीने के लिए की जाती रही है। व्यावसायिक शिक्षक, स्कूलों में कम्प्यूटर, एग्रीकल्चर और अन्य विषयों की ट्रेनिंग देते हैं। इस मद की पूरी राशि केन्द्र सरकार द्वारा आबंटित की जाती है। चर्चा है कि स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अफसरों की कंपनियों से मिली भगत रही है, और इस मामले पर डिप्टी डायरेक्टर स्तर के कुछ अफसरों पर गाज गिर सकती है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts