Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG में रेल हादसा टला: हमसफर एक्सप्रेस जैक रॉड से टकराई, बाल-बाल बचे यात्री

Vishva News / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 13

Share:
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया. पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के आगे हर्री और वेंकटनगर स्टेशनों के बीच बिना किसी आधिकारिक आदेश के ट्रैक रिपेयरिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22867) ट्रैक पर पहुंच गई. ट्रेन के इंजन ने रिपेयरिंग के लिए लगे जैक से टक्कर मार दी, लेकिन अच्छी बात से रही कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया. CG NEWS: पंचायत सचिव निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही का आरोप लल्लूराम को मिली जानकारी के अनुसार अप लाइन के किलोमीटर नंबर 828/11-13 के बीच यह अवैध रिपेयरिंग कार्य रेलवे कर्मचारी जवाहर लाल (मेट के पद पर तैनात) की देखरेख में हो रहा था. जवाहर लाल ने अपने साथ 9 मजदूरों को लगाया था, लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए कोई कार्यादेश जारी नहीं किया गया था. हमसफर एक्सप्रेस के लोको पायलट ने आनन-फानन में ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी, जिससे गंभीर दुर्घटना टल गई. ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों की जान पर बन आई थी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की. जवाहर लाल को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. वहीं, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) पेंड्रारोड ने 9 मजदूरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया. जांच में पता चला कि यह कार्य पूरी तरह अनधिकृत था, जो रेलवे सुरक्षा के लिए गंभीर उल्लंघन है. CG Double Murder: छत्तीसगढ़ में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर दंपति की बेरहमी से हत्या; इलाके में मची सनसनी रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस मामले की गहन जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts