Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: Raipur News : 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने की जांच में अड़चन, CWC को नहीं मिला CCTV फुटेज

Vishva News / Fri, Sep 26, 2025 / Post views : 25

Share:

 रायपुर: राजधानी के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी में 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने के मामले में जांच जारी है। राज्य बाल संरक्षण समिति (CWC) की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची, लेकिन उन्हें स्कूल का CCTV फुटेज नहीं मिला। साथ ही आरोपी शिक्षिका का बयान और पत्र भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

रावण दहन विवाद: अर्पांचल समिति ने BJP पर लगाया प्रशासनिक दबाव का आरोप, कांग्रेस ने जताया समर्थन CWC अध्यक्ष श्वेता राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही जांच के लिए टीम को स्कूल भेजा गया। जांच में CCTV वीडियो और आरोपी शिक्षिका का बयान नहीं मिला है। स्कूल प्रबंधन को दोनों उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

परिजनों ने लगाया आरोप

बच्ची के पिता ने बताया कि KG-2 में पढ़ने वाली उनकी 6 साल की बेटी के साथ 17-18 सितंबर को यह घटना हुई, जिसके बाद से वह बुरी तरह डरी हुई है। दूसरे पेरेंट्स ने भी आरोप लगाया कि उनकी बच्ची को उसी आरोपी टीचर ने थप्पड़ मारा था, जिससे चार-पाँच दिनों तक उसके दांत में दर्द रहा। बच्ची डर के मारे स्कूल जाने से घबरा रही थी। सतनामी समाज ने किया चक्काजाम, मृतक के परिवार को मुआवजा, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग

स्कूल प्रबंधन का पक्ष

इस मामले में स्कूल प्रबंधन का कहना है कि बच्ची के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। स्कूल परिसर में हर जगह CCTV कैमरे लगे हैं और बाल विभाग की टीम ने फुटेज भी देखी है। फिलहाल, मामला जांच का विषय है। प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के परिजनों के दबाव के कारण आरोपी टीचर को नौकरी से हटा दिया गया है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts