Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: रायपुर Nude Party विवाद: दो युवक हिरासत में, Crime Branch की पूछताछ जारी

Vishva News / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 27

Share:
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी पोस्टर ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्टर में पार्टी में लड़के-लड़कियों को शराब लेकर आने और अश्लील गतिविधियों में शामिल होने का खुला आमंत्रण दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। भोरमदेव रोड में सड़क हादसा; कार – ट्रक की जबरजस्त भिड़ंत

एसएसपी कार्यालय पहुंचे युवक, हिरासत में लिए गए

जानकारी के मुताबिक, इस मामले से जुड़े दो युवक आज अपनी सफाई देने रायपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से क्राइम ब्रांच ऑफिस में गहन पूछताछ की जा रही है।

कांग्रेस ने किया कड़ा विरोध

पोस्टर वायरल होने के बाद से ही राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर खुलकर विरोध जताया है। उनका कहना है कि रायपुर जैसे सांस्कृतिक और शांत शहर में इस प्रकार की अश्लील पार्टियों को किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आयोजनों को तुरंत रोका जाए और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

अलग-अलग नामों से प्रचारित हुआ पोस्टर

बता दें कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया है। इन पोस्टरों में पार्टी का प्रचार अलग-अलग नामों से किया गया है। इनमें ‘न्यूड पार्टी’ और ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ (Stranger House Party) शामिल हैं। स्ट्रेंजर हाउस पार्टी की तारीख 21 सितंबर बताई गई है और उसमें प्रतिभागियों से खुद की शराब लाने के लिए कहा गया है। हालांकि, पार्टी का स्थान और आयोजकों के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं।

गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने दी प्रतिक्रिया

मामले पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि हमारा देश संतों और परंपराओं का देश है। गंगा-यमुना जैसी पवित्र नदियों की धरती पर इस तरह के आयोजन पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं। वहीं, गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यदि कोई इस तरह का आयोजन करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Bijapur Encounter Update : 16 लाख के इनामी दो नक्सली मारे गए, रायफल और बम सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस की जांच जारी

एसएसपी लाल उमेद सिंह ने पहले ही साफ कर दिया था कि रायपुर पुलिस ऐसे आयोजनों की अनुमति किसी भी हाल में नहीं देगी। अब, दो युवकों की गिरफ्तारी के बाद जांच और भी तेज हो गई है। क्राइम ब्रांच की टीम वायरल पोस्टर से जुड़े सभी डिजिटल अकाउंट्स की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी और जिम्मेदार लोगों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

लोगों में खलबली, सोशल मीडिया पर चर्चा

वायरल पोस्टर के बाद रायपुर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब सबकी निगाहें पुलिस की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे साफ हो सकेगा कि यह वास्तव में किसी अश्लील पार्टी का आयोजन था या केवल सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने की कोशिश।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts