Fri, 31 Jul
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: दुर्ग जिले के 16 स्कूलों से भेजी गई जवानों के लिए राखी

P

PRAVEEN GUPTA / Sun, Aug 3, 2025 / Post views : 19

Share:

दुर्ग- इस रक्षाबंधन पर देश के उन वीर सपूतों की कलाई पर राखी सजेगी जो सीमाओं पर रहकर देश की रक्षा कर रहे हैं। दुर्ग जिले की छोटी-छोटी स्कूली बच्चियों ने अपने हाथों से 1900 से अधिक राखियां तैयार की हैं जो जल्द ही देशभर में तैनात सैनिकों को भेजी जाएंगी। इस पुनीत कार्य के तहत जिले के 16 स्कूलों की छात्राओं ने न केवल राखियां बनाई हैं बल्कि उन्होंने अपने वीर भाइयों के लिए प्रेम और सम्मान से भरी चिट्ठियां भी लिखी हैं। इन पत्रों में बहनों ने सैनिकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं और उनके साहस को सलाम किया है।

यह पहल एक राखी सैनिक के नाम अभियान के तहत की जा रही है जिसे भारत स्काउट और गाइड के माध्यम से राज्य स्तर पर संचालित किया जा रहा है। राज्य मुख्यालय से मिले निर्देश के अनुसार दुर्ग जिला शिक्षा विभाग ने इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए सभी स्कूलों को आदेश जारी किया था जिसके तहत छात्राओं ने राखियों और संदेशों की तैयारी की। अब ये सभी राखियां राज्य मुख्यालय भेजी जा रही हैं जहां से उन्हें आगे सैनिकों तक पहुंचाया जाएगा।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts