Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: आदिवासी युवती से दुष्कर्म का खुलासा: तीनों आदतन अपराधियों ने नशे की हालत में किया था दुष्कर्म, SP ने दी जानकारी

Vishva News / Fri, Sep 26, 2025 / Post views : 13

Share:
कवर्धा: आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कवर्धा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तीनों आरोपी मोहम्मद सरफराज, नसीम अहमद और जितेंद्र खरे कवर्धा के ही रहने वाले आदतन अपराधी हैं. गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने आरोपियों को मौके पर ले जाकर सीन को रीक्रिएट किया. Raipur News : 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने की जांच में अड़चन, CWC को नहीं मिला CCTV फुटेज आदिवासी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोरियों को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छवाई ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया. एसपी ने बताया कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं, जिन्होंने पहले बाइक के जरिए पीड़िता का अपहरण कर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने से पहले तीनों आरोपियों ने सिलोशन ट्यूब का नशा किया था. बता दें कि पूरा मामला 24 सितंबर रात का है, अपने परिचित के घर ठहरी पीड़िता रात करीबन दो बजे विवाद के बाद घर से निकलकर बस स्टैंड की ओर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके (अटल आवास के पीछे) ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपियों ने किसी न बताने की धमकी देकर पीड़िता को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया था. रावण दहन विवाद: अर्पांचल समिति ने BJP पर लगाया प्रशासनिक दबाव का आरोप, कांग्रेस ने जताया समर्थन उधर घटना से आक्रोशित आदिवासी समाज सड़क पर उतर आया. कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. घटना को लेकर बढ़ रहे जनाक्रोश और चौतरफा दबाव के बीच कवर्धा पुलिस ने 36 घंटों के भीतर आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी पाई. पुख्ता जांच के लिए आरोपियों को मौके पर ले जाकर सुबह रीक्रिएट भी किया गया था.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts