Tue, 04 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: Raipur News : AIIMS से फरार हत्या का आरोपी करण पोर्ते ट्रेन से गिरफ्तार, RPF ने दबोचा

Vishva News / Sun, Sep 7, 2025 / Post views : 15

Share:
रायपुर: हत्या के मामले में सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते, जो उपचार के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर में भर्ती था, शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के संयुक्त अभियान में उसे एक ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया है. Flood in Chhattisgarh: दंतेवाड़ा बाढ़ पीड़ितों के लिए MP सरकार ने दी 5 करोड़ की आर्थिक मदद पुलिस सूत्रों के अनुसार, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायपुर में उपचार के लिए भर्ती सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदी करण पोर्ते शनिवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और एक संयुक्त अभियान चलाया गया. इस अभियान में रायपुर पुलिस, दुर्ग पुलिस, जीआरपी, और आरपीएफ की टीमें शामिल थीं. इस ऑपरेशन में आईजी आरपीएफ मुन्नवर खुर्शीद, एसएसपी रायपुर लाल उमेद सिंह, एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल, एसपी जीआरपी श्वेता सिन्हा, और रायपुर पुलिस के उपनिरीक्षक मुकेश सोरी सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करण पोर्ते को एक ट्रेन से पकड़ लिया. रायपुर पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशनों पर कड़ी निगरानी रखी गई थी, और जीआरपी व आरपीएफ की सक्रियता से यह सफलता मिली. फिलहाल, करण पोर्ते को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, और उसके फरार होने के कारणों व परिस्थितियों की जांच की जा रही है. हत्या के गंभीर मामले में विचाराधीन कैदी करण पोर्ते उर्फ करन (26 वर्ष), जो 6 सितंबर को AIIMS रायपुर से उपचार के दौरान जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया था, आज ट्रेन नंबर 07051 (चेरला पल्ली-रक्सौल) से गोंदिया रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया. रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी पर अपराध क्रमांक 98/2021 के तहत धारा 302 (हत्या) और 307 (हत्या का प्रयास) आईपीसी के तहत मामला दर्ज है. आरोपी गोंदिया स्टेशन पर ट्रेन की जांच की गई. CCTV फुटेज में आरोपी को ट्रेन के आगे के सामान्य कोच में चढ़ते हुए स्पष्ट दिखा. इसकी तत्काल सूचना दुर्ग पोस्ट प्रभारी को दी गई, जिन्होंने RPF, GRP, CBI और SIB की संयुक्त टीम गठित की. ट्रेन के पहुंचने पर कोच की तलाशी ली गई, जहां हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts