Sun, 02 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: SDM की सरकारी गाड़ी ने मारी टक्कर… गर्भवती महिला की मौत : ग्रामीणों ने वाहन को थाने में किया सुपुर्द, FIR दर्ज

P

PRAVEEN GUPTA / Tue, Aug 12, 2025 / Post views : 26

Share:

बिलासपुर- बिलासपुर में SDM की सरकारी गाड़ी से हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई है. हादसे में महिला का पति और दो बच्चे भी घायल हुए हैं. यह घटना राखी के दिन हुई थी, लेकिन हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था. ग्रामीणों ने वाहन को खोज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है.

हाईकोर्ट में चैतन्य बघेल ने ED की कार्रवाई को दी चुनौती, आज होगी सुनवाई

रक्षाबंधन के दिन हुआ था सड़क हादसा

दरअसल, राखी के दिन 9 अगस्त को कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ. भरनी के देवरी गांव निवासी सुमित सूर्यवंशी अपनी पत्नी हेमलता, 7 साल की बेटी मिंटी और 10 साल के बेटे रिशु के साथ राखी मनाने पत्नी के मायके सेमरताल जा रहा था. जहां उसकी पत्नी अपने भाइयों को राखी बांधने वाली थी. लेकिन वो वहां पहुंच पाती उससे पहले ही रास्ते में पीछे से तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 5 माह की गर्भवती हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई. पति सुमित और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद वाहन समेत चालक फरार हो गया था.

CG Crime : रायपुर के 3 युवकों का धमतरी में मर्डर

ग्रामीणों ने थाने में वाहन किया सुपुर्द

बताया जा रहा है कि यह वाहन पेंड्रा रोड की SDM ऋचा चंद्राकर का सरकारी वाहन है. जिसे घटना के बाद ग्रामीणों ने तलाश कर गाड़ी को खोज निकाला और थाने में सुपुर्द कर दिया. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह साफ नहीं की गाड़ी में कौन-कौन मौजूद था, पुलिस का कहना है कि ड्राइवर की पहचान कर ली गई है और जल्द ही मामले में सख्त एक्शन लिया जाएगा.

घटना में घायल बेटा रिशु अभी भी सिम्स में भर्ती है. जबकि बेटी को छुट्टी दे दी गई है. पति का इलाज भी जारी है. हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में गुस्सा है और वे दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts