Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: SECL खदान विस्फोट: अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष, घायलों का हालचाल लिया; कंपनी प्रबंधन के खिलाफ FIR दर्ज

Vishva News / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 13

Share:
चिरमिरी:  कोरिया स्थित एसईसीएल चिरमिरी क्षेत्र की ओपनकास्ट खदान में 6 अक्टूबर को हुए विस्फोट मामले में चिरमिरी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना में 10 श्रमिक घायल हुए थे।घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। Raipur Nurse Murder Case Update: बॉयफ्रेंड से विवाद के बाद नर्स की हत्या, लव ट्रायंगल की आशंका पुलिस ने खदान में कार्यरत कंपनी कृष्णा सुपर हाईटेक, कॉलरी प्रबंधन और अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि इस पूरे मामले में लापरवाही बरती गई है, जिसकी विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्लास्टिंग के दौरान हुआ अचानक विस्फोट विस्फोट में घायल हुए सभी 10 पुरुष और महिला श्रमिकों को पास के रीजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में तीन पुरुष श्रमिकों का इलाज वहीं चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन महिला श्रमिकों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में रेफर किया गया है। चार श्रमिकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी। CG News: 400 केवी ट्रांसमिशन टावर परियोजना पर किसानों का बवाल, कलेक्ट्रेट घेरा, मुआवजा न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी घायल श्रमिकों के अनुसार, होल करने के बाद खदान में ब्लास्टिंग की तैयारी चल रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि खदान में लगी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके शीशे टूट गए। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की थी। एसईसीएल की डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी टीम ने भी खदान का निरीक्षण कर जांच की है। इलाके के पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने घटना की न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts