Sat, 12 Sep
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

रायपुर में ट्रेन के सामने कूदा युवक : गंभीर घायल, 15 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित

Vishva News / Sat, Jul 18, 2026 / Post views : 32

Share:

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई रेलवे क्रॉसिंग पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कथित तौर पर छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरा से दुर्ग जा रही साउथ बिहार एक्सप्रेस जैसे ही श्रीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, युवक अचानक ट्रेन के सामने आ गया। लोको पायलट ने तत्काल ब्रेक लगाने का प्रयास किया, लेकिन टक्कर होने से युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी, जिससे रेल मार्ग पर करीब 15 मिनट तक परिचालन प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल युवक की पहचान और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मामला आत्महत्या के प्रयास का है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। अधिकारियों ने लोगों से रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की।

Tags :

PublicSafety

SouthBiharExpress

RailwayTrack

RailwayNews

RaipurNews

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts