Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

अब गांवों में पहुंचेगी हाईटेक साइंस पाठशाला : मोबाइल लैब के जरिए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को मिलेगा AI, ड्रोन और रोबोटिक्स का प्रशिक्षण

Vishva News / Wed, Jul 15, 2026 / Post views : 48

Share:

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में विधायक भावना बोहरा की महत्वाकांक्षी पहल 'भाव

ना दीदी की साइंस पाठशाला' का शुभारंभ बुधवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। दोनों नेताओं ने हाईटेक मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ग्रामीण विद्यार्थियों तक पहुंचेगी आधुनिक तकनीक

मोबाइल साइंस लैब पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण, वनांचल और शासकीय विद्यालयों तक पहुंचेगी। यहां विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3D प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) और AR/VR जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच प्रशिक्षकों की टीम प्रत्येक विद्यालय में 3 से 5 दिनों तक कार्यशाला आयोजित करेगी।

एक वर्ष में 5,000 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

विधायक भावना बोहरा ने बताया कि पहले चरण में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। एक वर्ष में 5,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने की पहल की सराहना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नई शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप तैयार करना है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसे ग्रामीण प्रतिभाओं को नई उड़ान देने वाला अभिनव अभियान बताया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि उनका लक्ष्य ग्रामीण बच्चों को समान अवसर, आधुनिक संसाधन और तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर और नवाचारकर्ता बनने के लिए प्रेरित करना है।

Tags :

EducationForAll

StudentDevelopment

MobileScienceLab

SciencePathshala

AIEducation

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts