Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: CG : एयरइंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद नहीं खुला गेट, 1 घंटे तक फंसे रहे यात्री, विधायक अटल भी थे मौजूद

P

PRAVEEN GUPTA / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 29

Share:

रायपुर : दिल्ली से रायपुर आ रही एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद फ्लाइट का गेट नहीं खुल पाया, जिससे यात्री करीब एक घंटे तक अंदर फंसे रहे. यात्रियों में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी शामिल थे. मौके पर लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इंडिगो के इंजीनियर्स ने फ्लाइट अटेंड कर गेट को खोला, जिसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला गया.

जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया विस्तारा की फ्लाइट AI-2797 को शाम 7:50 बजे बजे दिल्ली से रायपुर आना था. लेकिन देरी के कारण फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट पर  रात 10:15 बजे पहुंची. लेकिन इसके बाद हड़कंप तब मच गया, जब फ्लाइट का गेट नहीं खुला. बताया जा रहा है कि करेंट सप्लाई फेल होने के कारण गेट नहीं खुल रहा था. इसके बाद भीतर यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. विमान में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव भी मौजूद थे.

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंडिगो एयरलाइन के इंजीनियरों की मदद से गेट को खोला गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के दौरान विमान के अंदर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल था, जबकि बाहर इंतजार कर रहे परिजन भी परेशान हुए.

एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 में भी तकनिकी गड़बड़ी

AI-2797 के अलावा AI2455 में भी तकनिकी समस्या सामने आई. तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2455 की रविवार रात चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट में कांग्रेस सचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल सहित कई संसद सदस्य सवार थे. फ्लाइट ने रात 8 बजे के बाद तिरुवनंतपुरम से उड़ान भरी और रात लगभग 10.35 बजे चेन्नई पहुंची.  एयरलाइंस ने इसका कारण तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम बताया गया है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts