ब्रेकिंग
सूचना
Vishva News / Thu, Jul 16, 2026 / Post views : 53
कवर्धा - पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए राहतभरी खबर है। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पंडरिया ने पेराई सत्र 2025-26 की शेष 18.97 करोड़ रुपये की एफआरपी राशि जारी कर दी है। इसके साथ ही किसानों को गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान पूरा हो गया। विधायक भावना बोहरा ने इसे किसानों से किए गए वादे की पूर्ति बताया।
4,961 किसानों के खातों में पहुंची राशि
कारखाने के प्रबंध संचालक यू.के. कौशिक के अनुसार, इस सत्र में 329.05 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा गया था। कुल 40.05 करोड़ रुपये की देय राशि में से 21.07 करोड़ रुपये पहले ही दिए जा चुके थे, जबकि शेष 18.97 करोड़ रुपये 4,961 किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दिए गए। यह भुगतान 21 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को मिला है।
पांच वर्षों में सबसे तेज भुगतान
कारखाना प्रबंधन के अनुसार, इस बार 15 जुलाई 2026 तक एफआरपी का पूर्ण भुगतान कर दिया गया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे तेज भुगतान है। इससे पहले वर्ष 2021-22 से 2024-25 तक किसानों को पूर्ण भुगतान अगस्त से अक्टूबर के बीच किया गया था। शेष रिकवरी राशि का भुगतान भी जल्द करने की बात कही गई है।
विधायक ने सरकार की नीति बताई स्पष्ट
विधायक भावना बोहरा ने कहा कि किसानों का हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि कारखाना प्रबंधन और शासन स्तर पर लगातार संवाद के कारण रिकॉर्ड समय में भुगतान संभव हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा सम्मान और समय पर पारिश्रमिक मिलना सरकार की प्राथमिकता है।
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
भावना बोहरा ने कहा कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तो गांव और प्रदेश दोनों समृद्ध होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार को किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध बताया। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान और शेष रिकवरी राशि के शीघ्र भुगतान का भरोसा भी दिलाया।
Tags :
RuralDevelopment
IndiaAgriculture
FarmerSupport
BhawnaBohra
SugarFactory
विज्ञापन
विज्ञापन