Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल यहां बन कर तैयार, लाखों वर्गफुट में सजा माता का अद्भुत रूप

Vishva News / Tue, Sep 23, 2025 / Post views : 25

Share:
बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंडाल बनकर तैयार है। यहां अरपा तट पर 2 लाख वर्गफीट में पंडाल बनाया गया है। पंडाल में 25 फीट ऊंची माता की आकर्षक प्रतिमा विराजमान की गई है। आपको बता दें यह आयोजन गोंडपारा सुभाष नगर के आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है। CG News: मुकेश मर्डर केस में आरोपी सुरेश चंद्राकर की जमानत अर्जी खारिज, हाईकोर्ट ने दिए सख्त निर्देश समिति इस साल अपनी स्थापना के 50 साल पूरी कर रही है। स्वर्ण जयंती वर्ष को खास बनाने के लिए इस बार समिति ने अरपा नदी तट पर राजस्थान की संस्कृति पर आधारित भव्य झलक वाले पंडाल का निर्माण कराया है। नवरात्र के एक दिन पहले अरपा तट पर जगराता कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक दुकालू यादव की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, नवरात्र के पहले दिन चुनरी यात्रा निकालकर देवी प्रतिमा की स्थापना की गई। आयोजकों का दावा है कि यह दुर्गा पंडाल छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा पंडाल होगा। इस बार नवरात्र महोत्सव को महाकुंभ की तर्ज पर मनाने की तैयारी की गई है। इसके लिए अरपा तट को सजाया गया है। 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: परिजनों ने प्रिंसिपल और शिक्षक पर लगाया प्रताड़ना का आरोप साथ ही यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। यहां 10 दिन तक मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के साथ ही प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी, जिसमें देवी गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समिति ने इस बार के आयोजन को खास और आकर्षक बनाने के लिए राजस्थानी कलाकृतियों और महल जैसे पंडाल का निर्माण किया है। 2 लाख वर्गफुट में फैले इस पंडाल को बहुत सुंदर बनाया गया है। वहीं, पंडाल के अंदर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक के साथ झांकी और मंदिर जैसी सजावट की गई है, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts