Thu, 29 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़: मेडिकल संचालक की लापरवाही से 7 साल के बच्चे की मौत, परिवार में छाया मातम

Vishva News / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 24

Share:
CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में झोलाछाप और मेडिकल संचालकों की मनमानी से एक बड़ा हादसा सामने आया है. यहां दवा लेने पहुंचे 7 वर्षीय मासूम को मेडिकल संचालक ने जबरन इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. अनमोल की मौत के बाद परिवार सदमे में है. परिजन मेडिकल संचालक की घोर लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. घटना के बाद मेडिकल संचालक अस्पताल से फरार हो गया. रायपुर में वंदे भारत एक्सप्रेस का मवेशी से जोरदार टक्कर, गाय की मौके पर मौत; ट्रेन को यार्ड में भेजा गया

क्या है मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक वार्ड क्रमांक 8 निवासी जितेंद्र एक्का की पत्नी अपने बेटे अनमोल एक्का (उम्र 7 वर्ष) को पैर में हुए घाव का इलाज कराने के लिए शंभू मेडिकल शॉप पहुंची थी. परिजनों ने सिर्फ मरहम मांगा था, लेकिन मेडिकल संचालक ने जबरन इंजेक्शन भी लगा दिया. इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत खराब हो गई. घबराए मेडिकल संचालक ने बच्चे को बाइक से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां हालत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया. परिजन अनमोल को मिशन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रेफर कर दिया. इसके बाद जिला अस्पताल अंबिकापुर में डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया. आदिवासी समाज ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन, युवती से बलात्कार के आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग

पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल

कोतवाली पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि जिले में दर्जनों मेडिकल दुकानों पर झोलाछाप संचालकों द्वारा इलाज किए जाने की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन पहले सख्ती करता तो आज 7 साल के मासूम की जान नहीं जाती. अब देखना होगा कि इस दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन कब तक नींद से जागता है और ऐसे झोलाछाप मेडिकल संचालकों पर नकेल कसता है.    

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts