Thu, 06 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: CG में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 8 साल के बच्चे की मौत, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Vishva News / Tue, Oct 7, 2025 / Post views : 13

Share:
बिलासपुर: मध्यप्रदेश में कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने से बच्चों की मौत के मामले के बाद अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. झोलछाप डॉक्टर के इलाज से एक मासूम बच्चे की जान जाने का आरोप है. परिजनों का आरोप है कि 8 वर्षीय बच्चे की मौत डाक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के कारण हो गई है. सोमवार को परिजनों ने उसे सिम्स लेकर आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. समय पर एंबुलेंस न मिलने से दर्दनाक मौत, परिजन सड़क पर शव रखकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सरगांव थाना इलाके के धरदई गांव का है. रविंद्र यादव अपने बेटे को बच्चे सोमवार सुबह सिम्स लेकर पहुंचे थे. बच्चे की हालत पिछले कुछ दिनों से खराब थी, जिसके चलते उसे फीवर और सर्दी हो चुका था. लेकिन सिम्स पहुंचने तक 8 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया. रायपुर में रात के सन्नाटे में होटल संचालक पर हमला, तीन बाइक सवार फरार परिजनों ने बताया कि उनका बेटा युग यादव 8 वर्ष का था और कुछ दिन पहले अपनी नानी के घर मनेन्द्रगढ़ गया था. जहां वह बीमार हो गया, घर के लोगों ने एक झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया. इलाज के दौरान झोलाछाप डाक्टर ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया था. इसके बाद बच्चे की तबीयत और भी बिगड़ने लगी. परिजनों ने उसे मनेन्द्रगढ़ से सरगांव लाए, इसके बाद भी बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं हो सका. सोमवार को परिजन उसे सिम्स लेकर पहुंचे, लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिजन शोक में डूबे हैं.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts