Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: रायपुर में गूंजा जोश: ‘नमो युवा रन’ में हजारों युवाओं की भागीदारी, विजेताओं को मिला इनाम

Vishva News / Sun, Sep 21, 2025 / Post views : 27

Share:
छत्तीसगढ़ में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रविवार को आयोजित ‘नमो युवा रन’ ने युवाओं में फिटनेस और नशामुक्ति का संदेश दिया। राजधानी रायपुर में हुई इस दौड़ में हजारों युवाओं ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। रायपुर में यह मैराथन तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक पहुँची, जबकि बिलासपुर में सीएमडी कॉलेज मैदान से दौड़ की शुरुआत हुई और इसका समापन रीवर-व्यू रोड पर हुआ। GST 2.0 पर CM साय का बयान: 4 स्लैब घटाकर 2 किए, आम जनता को मिलेगा फायदा उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने रायपुर से ‘नमो युवा रन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उनके साथ मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव मौजूद रहे। शुभारंभ अवसर पर अरुण साव ने कहा कि देश का युवा स्वस्थ, सक्षम और नशे से दूर रहे, इसी उद्देश्य से यह दौड़ आयोजित की गई है। हम चाहते हैं कि हर युवा खेलों से जुड़े और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाए। 20 हजार युवाओं ने किया पंजीयन खेल विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने बताया कि रायपुर और बिलासपुर में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए 20 हजार से अधिक युवाओं ने पंजीयन कराया। यह आयोजन उच्च शिक्षा और आदिम जाति कल्याण विभाग के सहयोग से हुआ। सुभाष स्टेडियम में समापन समारोह के दौरान विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में अर्जुन राय पहले, अक्षय कुमार दूसरे और चंद्रप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में वंशिका पटेल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि रूख्मणि साहू और चंचल यादव क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। CG में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहे 15 वर्षीय नाबालिग की मौत प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 25 हजार, द्वितीय को 15 हजार और तृतीय को 10 हजार रुपए की राशि दी गई। वहीं चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वालों को 5 हजार तथा छठे से दसवें स्थान तक के प्रतिभागियों को 2-2 हजार रुपए मिले। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का हुआ सम्मान इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को मंच की अग्रिम पंक्ति में स्थान देकर सम्मान प्रकट किया। सम्मान पाने वालों में वेटलिफ्टर रूस्तम सारंग, हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, फुटबॉलर किरण पिस्दा, वॉलीबॉल खिलाड़ी दीपेश सिन्हा समेत कई नाम शामिल थे।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts