Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: मूंगफली विवाद: फरियाद अनसुनी करने से गई दो लोगों की जान, लापरवाही पर टीआई लाइन अटैच

Vishva News / Wed, Sep 24, 2025 / Post views : 13

Share:
सूरजपुर: बोलेरो चढ़ाने से दो लोगों की मौत मामले में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है. एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने आदेश जारी कर रामानुजनगर थाना प्रभारी राजेंद्र साहू को रक्षित केंद्र (लाइन) अटैच किया है. वहीं आलरिक लकडा को रामानुजनगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. CG NEWS : देखते ही देखते पानी में समा गई कार, तीन लोग बाल-बाल बचे, मौके पर मचा हड़कंप बता दें कि बीती रात सूरजपुर जिले के तीवरागुड़ी गांव में एक खेत से मूंगफली खाने की घटना को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने पिता-पुत्र को अपनी कार से कुचलकर हत्या कर दी थी. एक युवक गंभीर रूप से है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी और पीड़ित पक्ष आसपास में रिश्तेदार हैं. तीवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि के खेत में बोई हुई मूंगफली तैयार हो चुकी थी. खेतों की रखवाली के लिए उनका छोटा बेटा करण रवि (16 साल) सोमवार की शाम को खेत गया था और खेत के किनारे बैठकर मूंगफली खा रहा था. उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी ने भी पास के खेत में मूंगफली बोई थी. शाम को नर्मदा सोनवानी और उनके दोनों बेटे अपने बोलेरो वाहन से खेत पहुंचे और करण रवि पर मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे. बचाव करने आए उसके पिता और बड़े भाई को भी नहीं बक्शा. रायपुर में महिला से मारपीट, टोनही बताकर की गाली-गलौज; आरोपी पर FIR दर्ज

पीड़ित पक्ष ने टीआई से मांगी थी सुरक्षा

घटना की सूचना के बाद पुलिस दोनों पक्ष को लेकर थाने लेकर आई. पीड़ित पक्ष के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें थाने के पास जान से मारने की धमकी दे रहे थे. साथ ही स्कूल जाते वक्त या कहीं भी मिलने पर गाड़ी से कुचलकर मारने की धमकी दी थी. इसके चलते पीड़ित पक्ष ने थाने में टीआई से सुरक्षा मांगी थी पर उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए पीड़ित पक्ष को थाने से भगा दिया. कुछ देर बाद नकना चौक के पास आरोपी ओमप्रकाश सोनवानी और उनके साथियों ने बोलेरो से त्रिवेणी रवि और उसके बेटे को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई, जबकि उनका एक और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts