Thu, 13 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: छत्तीसगढ़ में बाघ का शव संदिग्ध हालत में मिला, जताई जा रही शिकारी हमले की आशंका

Vishva News / Mon, Dec 15, 2025 / Post views : 16

Share:
बलरामपुर: सूरजपुर जिले के वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र से लगे भैंसामुंडा क्षेत्र के जंगल में बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से वन अमले में हड़कंप मच गया है. जंगल में बाघ का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई. रायपुर के सुंदर नगर में एक घंटे तक तक हुई गैंगवार, पुलिस की गश्ती पर सवाल उठे प्राथमिक जांच में बाघ के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे हमले की आशंका जताई जा रही है. वन विभाग द्वारा शव का परीक्षण किया जा रहा है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है, ताकि बाघ की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ वन अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया है. आसपास के जंगलों में गश्त बढ़ा दी गई है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है. वन विभाग का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. छत्तीसगढ़ में 29 दिसंबर से सरकारी दफ्तरों में हड़ताल, कामकाज रहेगा ठप इस संबंध में जिले के वन मंडल अधिकारी आलोक बाजपेई ने बताया कि घटनास्थल सूरजपुर जिले के अंतर्गत आता है. यह सरहदी वन क्षेत्र है, जहां बाघ जैसे संरक्षित वन्यजीवों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता होती है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. फिलहाल इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts