Wed, 28 Oct
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

वायरल वीडियो से 10 की पहचान, 2 बालिगों पर कार्रवाई

नशे में झूमते युवकों के बीच विवाद, युवक को बेरहमी से पीटने का वीडियो सामने आया

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

सूचना

hello php

: जांजगीर में ट्रेन हादसा: मालगाड़ी के 9 वैगन डिरेल, 10 घंटे बाद बहाल हुआ ट्रैक…

P

PRAVEEN GUPTA / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 41

Share:

जांजगीर- जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। मड़वा प्लांट की लाइन में मालगाड़ी के 9 वैगन डिरेल हो गए, जिससे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

मालगाड़ी कोयला अनलोड करने के बाद वापसी में थी जब यह हादसा हुआ। मालगाड़ी के 9 वैगन अचानक पटरी से उतर गए, जिससे ट्रैक को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की दुर्घटना राहत टीम (ART) मौके पर पहुंची और वैगनों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया।

रेलवे की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद 10 घंटे बाद ट्रैक को बहाल कर दिया। इस दौरान रेलवे की टीम ने वैगनों को पटरी पर लाने के लिए कड़ी मेहनत की। राहत की बात यह है कि यह घटना पैसेंजर रूट पर नहीं हुई, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हुई। रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैक को बहाल कर दिया, जिससे ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो सके।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी द्वारा मड़वा में इकाई संचालित की जा रही है, जहां कोयला लाने के लिए रेल लाइन बिछाई गई है। इस लाइन पर मालगाड़ी की आवाजाही होती रहती है।

रेलवे ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts