Wed, 05 Aug
--°C ...
Logo

ब्रेकिंग

8वीं के छात्र से 100-100 बार गंदी गाली लिखवाई, अभिभावकों के सिग्नेचर भी मांगे; जांच के आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिलांग कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, अब जेल में रहकर चलेगा ट्रायल

सप्लाई बाधित होने की आशंका से बढ़ी चिंता, भारत में सिलेंडर कीमतों पर पड़ सकता है असर

साथी का मोबाइल चुराकर बनाई नई UPI ID, ऑनलाइन गेमिंग की लत में गंवाई पूरी रकम

अभनपुर के लखना गांव में सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

सस्ते टूर पैकेज के झांसे में फंसाकर मांगी 1.20 करोड़ की फिरौती, 5 भारतीय गिरफ्तार

कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, मरम्मत, शौचालय, वाहन स्टैंड और ट्रांसफार्मर की मांग

नाले में कार बहने के बाद चला लगातार रेस्क्यू, विशेषज्ञ गोताखोरों ने बरामद किए शव

रोज 10 मरीज अस्पताल पहुंच रहे, स्टाफ की कमी और डीडीटी छिड़काव नहीं होने से बढ़ी चिंता

महेंद्रा ट्रेवल्स की बस हादसे का शिकार, 10–12 यात्री घायल; पुलिस जांच में जुटी

सूचना

hello php

: TRIPLE IT रायपुर में AI स्कैंडल: थर्ड ईयर छात्र पर 36 छात्राओं की अश्लील फोटो बनाने का आरोप

Vishva News / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 13

Share:
रायपुर: नवा रायपुर स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में अध्ययनरत छात्र का सनसनीखेज कारनामा सामने आया है. छात्र ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए संस्थान में अध्ययनरत 36 छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटो बना डाले. जांच में छात्राओं की शिकायत सही पाए जाने पर संस्थान ने छात्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. CG: खेल सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का किया निरीक्षण संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग के तृतीय वर्ष में अध्ययनरत छात्र की हरकत के बारे में छात्राओं को पता चला तो उन्होंने प्रबंधन से शिकायत की. प्रबंधन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल छात्र के कमरे की तलाशी लेते हुए मोबाइल, लैपटॉप और पेन ड्राइव को जब्त कर जांच की.
जांच में छात्राओं की शिकायतें सही पाई गई. इसके बाद छात्र के बिलासपुर में निवासरत परिजनों को बुलाकर छात्र की हरकत से अवगत कराते हुए निलंबित करते हुए तत्काल प्रभाव से संस्थान छोड़ने का निर्देश दिया. इसके साथ ही मामले में आगे की जांच के लिए महिला स्टाफ की एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

छात्राओं को सता रहा डर

छात्राओं ने बताया छात्र ने अपनी कक्षा की 36 छात्राओं की फोटो लेकर फेक कंटेंट और वीडियो तैयार किया है, जो उसके लैपटॉप और मोबाइल में मिला है. छात्राओं को डर है कि उसने किसी को ये फेक फोटो या वीडियो शेयर तो नहीं किया है, या फिर किसी सोशल मीडिया साइट या एप पर अपलोड तो नहीं किया है. CG NEWS: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कुएं में फांसी पर लटका मिला शव

गंभीर और संवेदनशील मसला – डॉ. व्यास

-ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर डॉ. ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर महिला स्टाफ ने तुरंत छात्र के कमरे की तलाशी ली. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है, जो तकनीकी जांच के साथ अन्य पहलुओं पर भी काम कर रही है. यह गंभीर और संवेदनशील मसला है, इसलिए पूरी संवेदनशीलता और बारीकी से जांच की जा रही है.

Tags :

Share News:

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

Related Posts